छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी और जवान ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित हुए हैं। स्पेशल ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इनका चयन किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की खबर है। राज्य के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विशेष अभियान, अपराधों की जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से देशभर की विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को इस पदक के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस बलों के साथ सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी और सीबीआईसी के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ से सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के नाम शामिल हैं इसके अलावा डीएसपी आशीष कुमार नेताम, एसआई महेंद्र पोटई, हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल, हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम और कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा को भी पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
सम्मान पाने वालों की सूची में बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम और सीटी सोमारू राम वड्डे के नाम भी शामिल हैं। इस सम्मान के जरिए विशेष अभियान, जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिसिंग में योगदान देने वाले कर्मियों के कार्यों को सराहा गया है।