फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: सात ड्रम में भरकर ले जा रहा था 1400 लीटर डीजल, खमतराई पुलिस ने वाहन समेत पकड़ा

Sat, 03 Oct 2026 01:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1400 लीटर अवैध डीजल जब्त कर विजेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया। टाटा इंट्रा वाहन समेत जब्त सामग्री की कीमत 6.40 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में अवैध रूप से डीजल का परिवहन करने के मामले में खमतराई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1400 लीटर डीजल और उसे ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा इंट्रा वाहन को जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सात ड्रम में भरकर ले जा रहा था डीजल
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा इंट्रा वाहन में अवैध रूप से डीजल का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर खमतराई पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में सात ड्रम मिले, जिनमें प्रत्येक में 200 लीटर डीजल भरा हुआ था। इस तरह कुल 1400 लीटर डीजल बरामद किया गया।

वाहन चालक डीजल के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने अपना नाम विजेंद्र सिंह यादव बताया। वह मूल रूप से बिहार के पटना जिले का निवासी है और वर्तमान में रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भेमता में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने डीजल और परिवहन में इस्तेमाल किए गए टाटा इंट्रा वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खमतराई थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

अवैध परिवहन पर पुलिस की नजर
उत्तर जोन की डीसीपी दीपमाला कश्यप ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खमतराई पुलिस ने 1400 लीटर अवैध डीजल का परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों और ज्वलनशील पदार्थों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें