फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: नई उम्मीद संस्था में खेलते-खेलते 13 साल के बच्चे की मौत, व्यांग आश्रम में रह रहा था ओम

Tue, 04 Feb 2025 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में नई उम्मीद संस्था में खेलते-खेलते एक किशोर अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कौहाकुंडा में स्थित नई उम्मीद दिव्यांग आश्रम में रहने वाला ओम प्रकाश निषाद (13) रोजाना की भांति अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक बेहोश होकर वह जमीन में गिर गया, जिसके बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बचपन से मिर्गी का था मरीज
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश निषाद लोइंग गांव का रहने वाला था और बीते 2019 से वह नई उम्मीद संस्था दिव्यांग आश्रम में रह रहा था। वह बचपन से मिर्गी का मरीज था। पिछले दिनों ही उसका निजी अस्पताल में उपचार किया गया था, जिसके बाद से उसकी स्थिति में सुधार था। 

खेलते समय हो गया था बेहोश 
शिक्षक ज्योतिष यादन ने बताया कि बाल गृह कौहाकुंडा क्षेत्र में स्थित आश्रम में आज सुबह अन्य बच्चों के साथ नास्ता कर खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें