फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: 110 गोवंश हुए आजाद, पशु तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Sat, 26 Apr 2025 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां 110 गौ वंश को आजाद कराया है। इन सभी को झारखंड के बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सेवकों की मदद से गो वंश को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज में पशु तस्करी के खिलाफ विजयनगर चौकी ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 110 गो वंश को जंगल के रास्ते झारखंड के बूचड़खाना ले जाने के दौरान गौ सेवक एवं जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव सहित अन्य गौ भक्तों के सहयोग से छुड़ाया। देर रात हुई पुलिस की कार्रवाई में अंधेरा का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। विजयनगर चौकी में छतीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 4,6,10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात 12 के करीब मुखबिर से विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह को सूचना मिली कि बगरा जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गेवंश को झारखंड बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ बगरा जंगल पहुंचे। 

वहीं सूचना पर गो भक्त एवं जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी सिंह गो भक्तों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से 110 नग गोवंश को विजयनगर चौकी लाया गया। विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है। गो वंश के तस्करी करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पशु तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
गो तस्करी के विरुद्ध पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्रों से लंबे समय से गो तस्करी होती रही है। कई बार पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी गो भक्तों की मदद से की गई है। परंतु यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जो गो तस्करों के कमर तोड़ेगी।

देर रात से सुबह तक चली कार्रवाई
विजयनगर चौकी एवं गो सेवकों के सहयोग से देर रात से सुबह तक पुलिस की कार्रवाई चलती रही। अंधेरा के कारण पुलिस और गौ सेवकों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें