फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sat, 18 Mar 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
नक्सली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के एसपी संतोष सिंह ने कहा कि बेंन्नूर पुलिस स्टेशन की सीमा से सटे ओंगनार गांव के नजदीक चल रहे 'पुलिस मित्र' कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने खुद ही समर्पण किया। 
विज्ञापन


हालांकि, एसपी ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में नेमचंद गावडे, रामसिंह पोटाई, गिलुराम पोटाई, सोनू गावडे, मंगला सिंह कोराम, भोलू राम पोटाई, धनसिंह वाडड़े, घसिया पोताई और सुदू राम सलाम का नाम शामिल है जिनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था जबकि दो नक्सली जामू राम पोटाई और सुमीता कवडे के खिलाफ वारंट लंबित था।

पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सब नक्सली पिछले 10-15 वर्षों से गैरकानूनी तौर पर सीपीआई (माओवादी) के साथ जुड़े थे, जो आगजनी, सड़क दुघर्टना, सुरक्षा कर्मियों और अन्य पर हमला करने के अपराधों में शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि ये नक्सली निम्न रैंक केडर के रूप में काफी सक्रिय थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आत्मसमर्पण करने वक्त नक्सलियों ने अपने बयानों में कहा कि वो "खोखले नक्सली विचारधारा" से काफी निराश हुए थे। इसलिए उन्होंने आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें