रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक ने विभाग में बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी किया है। रायगढ़ पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 107 पुलिस कर्मियों का प्रभार बदला है, इस तबादला सूची में दो उप निरीक्षक, पांच सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक के अलावा 84 आरक्षको तबादला किया गया है।