फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 2026 बनेगा ‘हॉलिडे ईयर’: नए साल में 107 दिन का अवकाश, सरकार ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर

Fri, 07 Nov 2025 06:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नए साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। छत्तीसगढ़ शासन ने आगामी वर्ष की सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसे अब राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। छत्तीसगढ़ शासन ने आगामी वर्ष की सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसे अब राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। इनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख त्यौहार रविवार को पड़ने से कर्मचारियों को उनका अतिरिक्त अवकाश लाभ नहीं मिल पाएगा। महाशिवरात्रि और दीपावली रविवार को पड़ने के कारण अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर तक लगभग हर माह कर्मचारियों को आराम और त्यौहारों का मौका मिलेगा। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ शासन का यह अवकाश कैलेंडर अब सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में लागू रहेगा। वहीं, ऐच्छिक अवकाश की सुविधा पहले की तरह ही रहेगी, जिसमें कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार सीमित दिनों का चयन कर सकेंगे। कर्मचारी संगठनों ने इस सूची का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कैलेंडर 2026 को राहत और रिफ्रेशमेंट वाला साल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

CG by amankoshle2002

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें