छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में डॉक्टर्स की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिकित्सालयों में 28 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों और 106 नए चिकित्सा अधिकारियों नियुक्ति की गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की ओर से आज नवीन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में 106 नए चिकित्सा अधिकारियों और 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में 27, दुर्ग संभाग में 25, रायपुर संभाग में 24, बस्तर संभाग में 16 और सरगुजा संभाग में 14 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों को उनके संबंधित संभाग के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है।