फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पार्क में घायल अवस्था में मिली जीरकपुर की महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया-फतेहाबाद। शहर के बुढलाडा रोड पर शहीद देवेंद्र सिंह पार्क में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में एक महिला घायल अवस्था में मिली। पार्क में घूमने आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से महिला को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। घायल महिला ने बताया कि वह फिरोजपुर की रहने वाली है, लेकिन उसको मां-बाप ने बेदखल कर रखा है। वह फिलहाल जीरकपुर में रहती है। एक दिन पहले उसे उसकी महिला दोस्त काम के सिलसिले में रतिया लेकर आई थी। वह उसे बस स्टैंड पर ही छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें