चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने मंगलवार को डिजिटल हेल्थ लिट्रेसी ऑफ एल्डरली बाई एडोलसेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया। आईएएएच चंडीगढ़ ब्रांच के सहयोग से इसका आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 15 स्कूलों–कॉलेजों के एनएसएस वॉलंटियर्स और शिक्षकों के योगदान को सराहा गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि हरियाणा के डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल ने युवाओं द्वारा अपनाए गए इंटरजनरेशनल मॉडल की प्रशंसा की। कहा कि ऐसी पहल वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी। कार्यक्रम में डॉ. नीरू मलिक, डॉ. मधु गुप्ता और साइबर क्राइम टीम ने ई-संजीवनी, डिजिटल हेल्थ एक्सेस व साइबर सुरक्षा पर मार्गदर्शन दिया। अंत में वॉलंटियर्स और शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।