मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन में गुरुवार को नौतपा की भीषण गर्मी के बीच सुभाष नगर के युवाओं और महिलाओं ने मिलकर छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। इस दौरान लोगों को ठंडा लाहोरी जीरा और जल जीरा वितरित किया गया। छबील आयोजन में अरविंद कुमार, संदीप कुमार उर्फ रवि, विशाल सिरसवाल, प्रीति, कमलेश देवी, पूजा राय, भाविक और काव्या सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।