फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस पर यूथ का संकल्प, देश की एकता के लिए करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा दिवस पर यूथ का संकल्प, देश की
विज्ञापन

एकता के लिए करेंगे मिलकर काम
- बोले, हर मुद्दे पर होने चाहिए बहस, प्रदर्शन भी ठीक पर देश की संपत्ति को बचाना है
- नौजवान, किसान समेत अन्य वर्ग की तरक्की से देश को आगे बढ़ाना है
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस बार जयंती पर देश का माहौल कुछ अलग है। जेएनयू प्रकरण से लेकर नागरिकता संशोधन बिल पर बहस और प्रदर्शन आदि हो रहे हैं। इसी बीच संपत्ति को जलाकर नुकसान पहुंचाया गया। इस माहौल के बीच देश की एकता बनाए रखने का संकल्प यहां के यूथ ने लिया है। उनका कहना है कि हर मुद्दे पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए, अधिकारों के लिए धरना-प्रदर्शन भी ठीक है, लेकिन जब देश की बात आएगी तो फिर सवाल एकता का होगा। उस एकता को सभी मिलकर बनाए रखेंगे, लेकिन यूथ की बात भी सरकारों को सुननी होगी। सस्ती शिक्षा के साथ-साथ रोजगार देने होंगे। किसानों की तरक्की चाहिए। हर वर्ग खुशहाल हो, इसके लिए रास्ते निकालने होंगे। आइए जानते हैं यूथ दिवस पर युवाओं के संकल्प-
यूथ को जगाने का संकल्प
फोटो-
देश का युवा सहनशीलता के साथ चले। हर मुद्दे पर बात करे, स्वस्थ बहस होनी चाहिए, प्रदर्शन भी हो, वैचारिक लड़ाई भी हो, लेकिन देशहित की बात आए तो सभी को मिलकर चलना चाहिए। मैं यूथ को जागरूक करूंगा।
विज्ञापन

- हरीश गुर्जर, अध्यक्ष एबीवीपी पीयू
----
हर गलत कार्य का विरोध करूंगा
फोटो-
चुनी हुई सरकार जनता के प्रति जवाबदेह हो। छात्रों को सस्ती शिक्षा मिले। रोजगार दिया जाए, महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह हो। धर्म के आधार पर बंटवारा किसी प्रकार का न हो। साथ ही देश युवाओं के हाथ में हो। मैं हर गलत कार्य का विरोध करूंगा।
- विजय कुमार, आइसा अध्यक्ष पीयू
---
यूथ की समस्याओं को सुलझाऊंगा
फोटो-
जब सड़कों पर यूथ उतरकर सरकार को समझाए तो ऐसी सरकारों को क्या तो सुधरना चाहिए या फिर सत्ता में नहीं रहना चाहिए। मैं यूथ दिवस पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लेता हूं। गलत शिक्षा नीतियों का विरोध करूंगा।
- अनुज सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी एनएसयूआई
---
कट्टर विचारधारा वाले संगठन शिक्षण संस्थान में न हों
फोटो-
कोई भी शिक्षण संस्थान हो उसमें कट्टर विचारधाराओं वाले संगठनों को प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। यूथ के हित की बात करने वाले ही संगठन प्रवेश हों। मैं हमेशा की तरह यूथ के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर हल करूंगा।
-चेतन चौधरी, अध्यक्ष पीयूसीएससी
------
युवाओं को समझाएंगे अधिकारों के प्रति लड़ना
फोटो-
हम हमेशा से युवाओं की हित की बात ही नहीं करते बल्कि उनके लिए लड़ाई भी लड़ते हैं। आगे भी मैं यूथ के लिए काम करता रहूंगा। हर वर्ग के युवाओं की समस्याओं का समाधान करूंगा। यूथ को जागृत करूंगा कि वह गलत का विरोध करना सीखें।
-संदीप, एसएफएस कार्यकर्ता
------
हर प्रकरण को समझना होगा
फोटो-
देश का भविष्य हमारे हाथों में है। आज देश में जो सीएए, एनआरसी, जेएनयू प्रकरण चल रहा है, उस पूरे प्रकरण को सभी को समझना चाहिए उसके बाद जवाब देना चाहिए। युवाआें को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। यूथ को हर बात समझनी होगी।
-रवि, इंटरनेशनल तलवारबाज
---------
देश की तरक्की के लिए काम करें
फोटो-
युवा देश का भविष्य हैं, 65 फीसदी युवा हैं, जो अपने में बड़ी संख्या में है। यदि यूथ मिलकर देश के लिए काम करेगा तो देश तरक्की करेगा। मैं युवाओं को जगाने के अलावा मुद्दों को पहचानने की अपील करूंगा।
- मुनीष, इंजीनियर
-----
यूथ अपनी ताकत को समझें
फोटो-
यूथ में काफी ताकत है वह बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पार कर सकते हैं। बस, हिम्मत और सहनशीलता होनी चाहिए। किसी भी कीमत पर अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।
- छवि, इंटरनेशनल फेंसिंग प्लेयर
----
पढ़ाई व खेल में भाग लें युवा
फोटो-
जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। कई बार हमें असफलताएं जरूर मिलती हैं, लेकिन इनसे हमें घबराना नहीं चाहिए। लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। इसके चलते ही हमें जीत मिलेगी। मैं लोगों को पढ़ाई व खेल के प्रति जागृत करूंगा।
- चक्ष आर्यन सिंह बैंस, युवा गोल्फर
----
जोश में नहीं खोना है होश
फोटो-
कई बार युवा जोश में होश खो बैठते हैं। ऐसे में मेरा संकल्प है कि मैं खुद जोश में कभी होश नहीं खोऊंगा। दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दूंगा। साथ ही धैर्य बनाए रखने के लिए लोगों की मदद करूंगा।
- अक्षत बुद्धिराजा, युवा क्रिकेटर
---------
सर्व धर्म समभाव के लिए काम करेंगे
फोटो-
सर्वधर्म समभाव से ही हमारा समाज और देश आगे बढ़ेगा। युवा दिवस पर हमारा प्रण होना चाहिए कि हम सभी धर्मों के लोगों का आदर कर आगे बढ़ें। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान करें और देश को तरक्की पर ले जाने वाले कार्य करें।
-नरेश पैन्युअली, पुजारी, श्री महाकाली मंदिर सेक्टर 30
-----
स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलेंगे
फोटो-
हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं, जिनके विचार से व्यक्ति बहुत कुछ सीखता है। उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक मकसद मिल सकता है। मैं स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलूंगा।
- वसीम मीर, कार्यकारिणी सदस्य, मदीना मस्जिद सेक्टर 29
-----
युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास करेंगे
फोटो-
युवाओं को नशे से दूर करना हमारी प्राथमिकता है। नशे से युवा दूर रहेंगे तो हमारे समाज में खुशहाली आएगी। जब समाज मजबूत होगा तो देश तरक्की करेगा। यूथ इस समय मिलकर काम करे।
- गुरिंदर सिंह चड्ढा, सदस्य धर्म प्रचार कमेटी गुरुद्वारा सेक्टर 22
-------
देश से बाहर न जाएं युवा
फोटो-
युवा अपने माता-पिता और देश को छोड़कर दूसरे देशों में जा रहे हैं। ऐसे में हमारा देश तरक्की कैसे करेगा। ऐसा प्रयास करेंगे ताकि युवा हमारे ही देश में रहे। यूथ समझदारी से काम ले और देश के लिए कार्य करें।
- पुष्पजीत सिंह, दस्तारबंदी कोच, निवासी सेक्टर 22
-----
जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे
फोटो-
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैं जरूरतमंद बच्चों की मदद करूंगा। युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी समस्या नशे की लत है। नशा धीरे-धीरे युवाओं को गुलाम बनाता जा रहा है, इससे मुक्त कराने के लिये मैं काम करूंगा। युवा सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि देश के विकास में योगदान दे।
विज्ञापन

- उपेंद्र मौर्य, अध्यक्ष, युवा स्तंभ संस्था
------
जिन बच्चों के माता-पिता नहीं, उनको शिक्षा देना मेरा संकल्प
फोटो-
मैं ऐसे बच्चे को पढ़ना लिखाना चाहता हूं, जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रयास करूंगा। हर संभव शिक्षा संबंधी सामग्री पहुंचाऊंगा, ताकि वह शिक्षित होकर एक बेहतर जीवन के साथ देश व समाज हित में अपना योगदान दे सकें।
- संदीप कुमार, संस्थापक, ओपन आईज फाउंडेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें