फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना लेक तवांग मैराथन के लिए पांच किलोमीटर दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश की बहुप्रतिष्ठित तवांग मैराथन का दूसरा संस्करण 24 अक्तूबर 2024 को अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के धावकों को दौड़ने के रोमांच का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह अनूठी मैराथन भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाती है। आयोजन से पहले 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर तवांग मैराथन के प्रोमोशन के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसे सायरनस की ओर से आयोजित किया गया। यह मैराथन रविवार को सुखना लेक से शुरू होकर गार्डन ऑफ साइलेंस तक गई। इसके बाद वाद वहीं से वापस आकर सुखना लेक पर खत्म हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें