फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक पर बैठे युवक पर हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 की मार्केट के पास बाइक पर बैठे युवक पर पीछे से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान सेक्टर-25 निवासी दीपक उर्फ दीपु के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस को अस्पताल से घटना की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी एएसआई जतिन कुमार अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से घायल के बयान दर्ज करने की अनुमति ली। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह मार्केट के पास बाइक पर बैठा था। इसी दौरान झामपुर निवासी कालू उर्फ कलू पीछे से आया और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें