चंडीगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र में जयंती माजरी बैरियर के पास हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वीरवार को ट्यूबवेल से आईआरबी कैंपस जाने वाली संकरी सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तरनतारन निवासी कुलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोहाली के गांव सियूंक के रहने वाले श्याम सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।