फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरड़ में कार सवार युवक पर फायरिंग, पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भागोमाजरा टोल प्लाजा पार करने के बाद गांव रुड़की पुख्ता के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे कार सवार गुरुग्राम निवासी उदित कटारिया पर फायरिंग कर दी गई। गोली उसके बाएं कूल्हे में लगी। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। उदित अपने दोस्त लक्ष्य के साथ मोरिंडा के लक्की ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 6-7 युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। एक गोली कार के पिछले टायर में भी लगी। थाना घड़ूंआं पुलिस ने घायल के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें