फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा में युवक ने पंखे से लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में रविवार शाम 26 वर्षीय अक्शीत ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दादा-दादी, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मलोया थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, अक्शीत के भाई की पत्नी ने उसे पहली मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से लटका देखा था। उसे तत्काल सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अक्शीत कुछ समय से बीमार चल रहा था। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें