चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करने वाले अनुज (24) के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटक रहे युवक को नीचे उतारा और सेक्टर-32 अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। युवक मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले कुछ महीनों से एक फैक्टरी में लेबर का काम कर रहा था। कई दिनों से वह तनाव में था। उसने करीब 12 बजे फैक्टरी में ही फंदा लगा लिया। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक युवक फैक्टरी में ही रहता था।