फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती परिचय सम्मेलन : 250 ने कराया पंजीकरण, 12 जोड़े विवाह को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री गुरु रविदास सभा ने रविवार को सेक्टर-15 में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें समाज के लोग प्रदेश के अलावा हिमाचल और पंजाब से भी विवाह योग्य बच्चों को लेकर पहुंचे थे। सम्मेलन में 12 जोड़ों ने शादी के लिए सहमति जताई, जबकि 30 लोग आपसी बातचीत के लिए सहमत हुए। सम्मेलन में करीब 250 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 150 युवक और 100 युवतियां शामिल थीं। श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान कृष्ण कुमार, महासचिव जयबीर सिंह रंगा ने बताया कि यह आयोजन अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रधान कृष्ण कुमार और महासचिव जयवीर सिंह रंगा ने परिजनों, उनके बच्चों और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. निशा बूरा ने बताया कि यह आयोजन काफी सार्थक सिद्ध होगा। अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजनों से वर-वधु खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। एक मंच पर ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्राप्त होता है। आगे चलकर वे विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि हर समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से ऐसे सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें