चंडीगढ़। चंडीगढ़। बुड़ैल गांव में काम न मिलने से परेशान एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता वीरवार देर शाम उस समय चला, जब उसके माता-पिता काम से घर लौटे। गेट अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक एक सामान डिलीवरी कंपनी में काम करता था। काम छूटने के बाद से वह परेशान था। परिजनों ने आशंका जताई कि नौकरी न मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो