फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर ईट से हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में रंजिशन एक ने दूसरे युवक पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दिलशाद को पीजीआई पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बनी है। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी हासिब के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल के भाई मोहम्मद सरताज ने बताया कि उनका परिवार धनास मिल्क कॉलोनी स्थित मकान नंबर 142 में रहता है। आरोप है कि बीते शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले हासिब ने उसके भाई मोहम्मद दिलशाद पर ईंट से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस धनास निवासी आरोपी हासिब की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें