फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुड़ैल में युवक पर किया हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 में बुड़ैल के रामलीला ग्राउंड के पास मंगलवार रात 9 बजे एक युवक पर 10 से 12 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इमरान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-45 की डिस्पेंसरी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें