मनीमाजरा। मौलीजागरां थाना पुलिस ने 11 अक्तूबर को गश्त के दौरान 25 वर्षीय विशाल को अवैध बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मौलीजागरां कांप्लेक्स का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। संवाद