फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को 15 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 276 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ दोषी पर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। दोषी की पहचान धनास निवासी अनिल मुखिया (32) के रूप में हुई है। अदालत ने बीते शुक्रवार को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन


19 दिसंबर 2022 को सेक्टर-37 में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच मार्केट में बने छोटे बूथों के पीछे से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर बूथों की ओर मुंह कर खड़ा हो गया। पुलिस ने संदेह होने पर युवक की जांच की तो 276 ग्राम हेरोइन मिली। अनिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने नशे की पूर्ति के लिए हेरोइन लेकर जा रहा था। मलोया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें