फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगाम : आधा किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किशनगढ़ के सुखना चो के पास से ऑपरेशन सेल ने नशा तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 500 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी सुनील (23) के रूप में हुई है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल टीम शनिवार को किशनगढ़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि अफीम के साथ एक युवक आने वाला है। सूचना पर टीम ने सुखना चो के पास नाका लगाकर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उससे 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपी के खिलाफ आईटी पार्क थाना में मामला दर्ज करवाया। वहीं, पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है, कि उसने नशा कहां से खरीदा है और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें