चंडीगढ़। रामदरबार में पुलिस ने कमानीदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी अमति उर्फ मीतू के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 24 नवंबर को सरकारी शौचालय के पास उसे गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो