मनीमाजरा। थाना पुलिस ने नई इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय दीपक उर्फ ऑसम को गिरफ्तार किया है। उसे बटन से खुलने वाले कमानीदार चाकू के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दीपक चाकू रखने का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। एएसआई गुरविंदर सिंह की टीम ने तलाशी के दौरान यह चाकू बरामद किया। पुलिस ने चाकू जब्त कर दीपक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। संवाद