फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसइकिल चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर एक एक्टिवा व तीन मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित ईडब्ल्यूएस स्मॉल फ्लैट्स के पास से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी संजय (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा व तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके शुक्रवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धनास के ईडब्ल्यूएस स्माल फ्लैट्स निवासी भूलेसर ने बताया था कि 15/16 सितंबर की देर रात घर के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल (नं. सीएच-01-बीएल-8154) को किसी ने चोरी कर लिया था। शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को बाद में धनास स्थित डिस्पेंसरी के पास से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार वाहन बरामद किए हैं। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें