चंडीगढ़। आईटी पार्क में बटनदार चाकू लेकर घूम रहे 22 वर्षीय युवक साकिब को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीमाजरा के मोरी गेट का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद किया है। वह चाकू रखने का कोई परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने थाना आईटी पार्क में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को एचसी अमित के नेतृत्व में टीम टेक महिंद्रा के पीछे सड़क पर गश्त कर रही थी। संदिग्ध हालत में घूम रहे साकिब को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चाकू मिला। आठवीं पास साकिब मजदूरी करता है। पुलिस जांच में उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस चाकू रखने के उद्देश्य की जांच कर रही है।