फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में युवक गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 43 स्थित फिश मार्केट के पास पुलिस ने जींद के अर्बन एस्टेट निवासी सुमित कुमार (28) को 6.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार शाम सेक्टर 36 थाना पुलिस स्नैचिंग व चोरी के मद्देनजर एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर 36 स्थित फिश मार्केट के पास एक युवक गुजर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही युवक वापस मुड़ गया। पुलिस को शक होने पर युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी सुमित के खिलाफ एनडीपीएस (22) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें