चंडीगढ़। माली से फोन छीनकर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने लोगों की मदद से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने झपटमार से छीना गया पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। कैंबवाला निवासी अवदेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित अवदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह माली का काम करता है। बुधवार को वह सेक्टर-21 की कोठी में काम करने के बाद घर जा रहा था। सेक्टर-20/21 की विभाजित सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आए एक युवक ने उसकी कमीज की जेब से पर्स और फोन निकाल लिया और भाग निकला। उसने शोर मचाया तो लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी का दबोच लिया।