फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेड़ चोरी करने के मामले में युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेड़ चोरी करने के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान धनास निवासी अनिल कुमार के तौर पर हुई है। बागवानी विभाग के अधिकारी ने पुलिस को युवक के खिलाफ सेक्टर-54 से पेड़ चोरी करने की शिकायत दी थी। अदालत में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके। बचाव पक्ष के वकील पलविंदर सिंह लक्की ने अदालत में दलील दी की आरोपी को झूठे केस में फंसाया गया। आरोपी के पास से कुछ भी रिकवर नहीं हुआ जिससे साबित हो सके की उसने पेड़ों की चोरी की। बागवानी विभाग के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अनिल कुमार ने सेक्टर-54 से बिना परमिशन के पेड़ काटकर चोरी किए थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ 04 जनवरी 2022 को पेड़ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें