फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की ट्रक से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 इंडस्ट्रियल एरिया में बिना लाइट और चेतावनी संकेत के खड़े ट्रक से टकराकर 30 वर्षीय देस राज की मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। यह हादसा 30 सितंबर की शाम सब्जी मंडी के पास हुआ। मृतक के पिता राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि सड़क पर बिना लाइट और चेतावनी संकेत के ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने के कारण देस राज को ट्रक नहीं दिखा और उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में देस राज को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें