फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर में सो रही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने बीते सोमवार की रात 2:30 बजे खिड़की से घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर सारंगपुर थाने में आईपीसी 376 के तहत के केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी सूरज (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह घर में सो रही थी। इसी बीच करीब 2:30 बजे एक युवक खिड़की से घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला एक दूसरे राज्य की रहने वाली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल युवक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें