फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को 10 पहियों के ट्राले ने कुचला

Fri, 26 Sep 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-21 ए स्थित गांव लोहगढ़ के पास ट्राले ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान हिमाचल के सिरमौर जिला निवासी देवेंद्र सिंह (31) के रूप में हुई है। वह नालागढ़ स्थित सहारा इंडिया की ब्रांच में काम करता था और अपने पिता शेर सिंह (65) के साथ बाइक से नालागढ़ की ओर जा रहा था। उधर, घटना के बाद चालक तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि ट्राले की टक्कर के बाद अचानक तेज आवाज आई। मढ़ावाला की तरफ से आ रहा ट्राला देवेंद्र को काफी दूर तक घसीटता गया और आखिरकार उसके सिर के ऊपर से टायर गुजर गए। यह ट्राला 10 पहियों वाला था। देवेंद्र के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घायल शेर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंजौर लाया गया, जहां से जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सहारा इंडिया ब्रांच कालका में कार्यरत राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि देवेंद्र किसी काम से पिंजौर आया था और सब्जियां व राशन लेकर बद्दी जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें