फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजिशन मारपीट युवक को किया घायल, आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 की मार्केट में कुछ दिन पहले रंजिशन एक युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट में घायल युवक को काफी गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके चलते उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलरामपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले शिकायतकर्ता अर्जुन ने बताया कि बीते 29 मई को वह सेक्टर-18 की मार्केट में मौजूद था। इसी दौरान हरि शंकर तिवारी निवासी राघपुर, संदीप निवासी राघपुर, छोटू उर्फ अभिषेक पांडे निवासी राघपुर भी वहां पर आ गए और उसके साथ गाली-गलौच करने लग गए। देखते ही देखते इन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घायल अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में आईपीसी एक्ट 323, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें