फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोबाइल पर बात करते हुए लगा करंट, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। रत्तपुर काॅलोनी में श्री उमापती महादेव मंदिर के समीप पहली मंजिल की बॉलकनी में फोन पर बात करने के दौरान हाई टेंशन बिजली की हाई वोल्टेज की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां वह उपचाराधीन है। घायल युवक पवन कुमार की बुआ सुषमा ने बताया कि उसका भतीजा गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए दो दिन पहले ही बठिंडा से उनके घर आया था। मंगलवार करीब 12 बजे वह पहली मंजिल पर बॉलकनी में फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान हाई वोल्टेज तारों ने उसे खींच लिया। करंट लगते ही वह कई जगह से झुलस गया। इसके बाद उसे कालका के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे उसकी गंभीर हालात देखते हुए डाॅक्टरों ने सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर बिजली विभाग के एसडीओ सत्यवान नैन ने बताया कि अभी तक उन्हें इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें