फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चाकू लेकर बैंक में घुसा युवक, मैनेजर को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पंजाब नेशनल बैंक की किशनगढ़ स्थित ब्रांच में सोमवार को एक युवक चाकू लेकर घुस गया। युवक ने बैंक मैनेजर के साथ झगड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू किया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे कमानीदार चाकू भी बरामद किया है।पुलिस को दी शिकायत में मौलीजागरां निवासी हरीश सिंह ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की किशनगढ़ ब्रांच में सफाई कर्मचारी है। सोमवार सुबह 10:30 बजे किशनगढ़ निवासी अश्विनी कुमार बैंक में आया और गाली-गलौच करने लगा। उसने बैंक मैनेजर के बारे में पूछा। उसने उसे केबिन के बारे में बता दिया। वह बैंक मैनेजर पंकज गर्ग के केबिन में गया और उनके साथ झगड़ने लगा। हंगामा होता देख बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक झगड़ा चल ही रहा था। अश्विनी गुस्से में था। उसने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें