फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान धरमिंदर निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धरमिंदर अपनी पत्नी व बेटी के साथ सेक्टर-56 में रहता है और नशा करने का आदी है। मंगलवार को वह सेक्टर-70 इमें एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके जानकार उसे सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि उसके जो दो जानकार उसे अस्पताल लेकर आए थे वह उसकी मौत की खबर सुनकर वहां से चले गए। अस्पताल स्टॉफ ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। धरमिंदर के मां-बाप सोहाना में रहते हैं। यह माना जा रहा है कि धरमिंदर की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है लेकिन अस्पताल स्टॉफ का कहना है उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही बताया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें