फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला की वेशभूषा में परीक्षा देते काबू नौजवान की जमानत पर रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटकपूरा। एक दिन पहले बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की भर्ती परीक्षा के दौरान महिला की वेशभूषा में एक लड़की की जगह परीक्षा देने पहुंचे नौजवान के खिलाफ पुलिस ने थाना सिटी कोटकपूरा में आईपीसी की धारा 419 के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे निजी मुचलके की जमानत पर रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार फरीदकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में बनाए केंद्र पर परीक्षार्थियों के दाखिल होते समय उनकी बायोमेट्रिक से जांच की जा रही थी। इस दौरान जब एक नवविवाहिता के रूप में पहुंचे परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक सफल नहीं हो पाई तो जांच कर रहे अधिकारियों को शक हो गया और सामने आया कि वह महिला के वेशभूषा में एक लड़का है। इसके बाद मामले के संबंध में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान फाजिल्का निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई जोकि फाजिल्का के ही गांव ढाणी मुंशी राम निवासी परमजीत कौर की जगह परीक्षा देने आया था। उससे जाली वोटर कार्ड भी बरामद किया गया। थाना सिटी के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी नौजवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 के तहत केस दर्ज करके उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें