फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीट किया लहूलुहान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 में पाॅम गार्डन के नजदीक पुरानी रंजिश के चलते कुछ लड़कों ने ग्वाला मंडी मलोया निवासी युवक रवि कुमार के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वह पुलिस के पहुंचने से पहले उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर सेक्टर-36 थाने में अज्ञात हमलावर लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को घायल रवि ने बताया कि 5 अक्तूबर को वह सेक्टर-42 में पॉम गार्डन के पास था। तभी वहां पर बंटी उर्फ गोल्डन, चौंकड और लंबू अपने कुछ साथी लड़कों के साथ पहुंचे और उसका रास्ता रोककर बहसबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला करके उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटा। उसने शोर मचाया तो लोगों को आता देखकर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया। यहां पुलिस ने उसके बयान पर तीन को नामजद कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें