फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक और युवती ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनीमाजरा। शहर में एक युवक और युवती के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों की आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पहले मामले में अपनी नानी के साथ रह रहे 22 साल के युवक हर्ष ने सोमवार शाम पांच बजे कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा लगा लिया।इसकी सूचना मिलते ही पीसीआर ने फंदे से नीचे उतारकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरों ने घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 के शवगृह में रखवाया है। मौलीजागरां थाना प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि हर्ष मौलीजागरां पार्ट 2 सुंदर नगर के मकान नंबर 310 में रहता था। हर्ष के माता-पिता न होने के कारण वह अपनी नानी के घर रह रहा था।
वहीं, दूसरे मामले में कजहेड़ी में मूलरूप से आसाम की रहने वाली 36 साल की युवती अलारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पाते ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। युवती अलारी पिछले करीब 8-9 महीने से किराए के मकान में अकेली रह रही थी। सोमवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। युवती के बाजुओं पर कट के निशान मिले हैं। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें