फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो...

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। कलाग्राम में आयोजित क्राफ्ट मेेले का पांचवां दिन इंडियन आइडल फेम सलमान अली के नाम रहा। मंगलवार शाम सलमान ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गाने पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं... गाने से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो...गीत पेश किया तो मेला मैदान तालियों से गूंज उठा। मंच पर सलमान अली के ऊंचे अलाप सीधे श्रोताओं के दिलों तक पहुंचे तो मेला मैदान में समा बंध गया। युवा भी कहां पीछे रहने वाले थे, वह सलमान सलमान चिल्लाने लगे। उन्होंने भी गानों की फरमाइशें कीं। सलमान ने जब मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर.. गाया तो दर्शक नाचने लगे। उन्होंने तेरी दीवानी और छाप तिलक जैसे हर दिल अजीज गानों से धूम मचा दी।
विज्ञापन

राजस्थानी कलाकारों के गायन से हुई शुरुआत
दिन में मेले की शुरुआत राजस्थान के कलाकारों की ओर से लोक गायन से हुई। दिन के अन्य मुख्य आकर्षण एक विशेष प्रश्नोत्तरी सत्र रहेे, जिसमें 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। क्विज प्रतिदिन स्कूली बच्चों और अन्य लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा सुलेख, पेपरमेशी, क्ले मॉडलिंग और पेपर कटिंग में एक कार्यशाला-कम-डेमो भी आयोजित किया जाता है।

उत्तराखंड कलाकारों ने पांडव नृत्य पेश कर समा बांधा

मेले में उत्तराखंड के कलाकारों की ओर से पांडव नृत्य पेश किया गया। वहीं, ओडिशा कलाकारों की मलखंभ, पंजाब कलाकारों द्वारा लुड्डी और हरियाणवी कलाकारों द्वारा धमाल की प्रस्तुति देखकर लोग आनंद विभोर हो गए।
विज्ञापन

विभिन्न लोक कलाओं का गवाह बना कलाग्राम
शाम के सत्र में पंजाब का फोक थिएटर नक्काल, झूमर और धाड़ी गायन हुआ। इस दौरान राजस्थान का कालबेलिया, गुजरात का राठवा, राजस्थान की भपंग, मध्य प्रदेश का गुदुम बाजा की प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति का परिचय दिया। इसके साथ पंजाब के कलाकारों की ओर से बाजीगर, नचर की प्रस्तुति के बाद और हरियाणा के आर्टिस्टों द्वारा बीन-जोगी और नगाड़ा की प्रस्तुति दी गई। मंच पर एक के बाद एक कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा ने दिनभर दर्शकों को मेले से बांधे रखा। वहीं उत्तर प्रदेश, गोवा, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा और मुंबई से आए कारीगरों के स्टॉल पर भी दस्तकारी और शिल्पकारी का अजब परिचय दे रहे हैं।



आज के कार्यक्रम
बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 11 बजे पंजाब के कलाकारों की ओर से लुड्डी की प्रस्तुति से होगी। इसके बाद उत्तराखंड के कलाकारों की ओर से छपेली, जम्मू-कश्मीर के कलाकारों द्वारा बचा नगमा, छत्तीसगढ़ कलाकारों द्वारा कर्मा, मध्य प्रदेश का गुड़म बाजा, हरियाणा का घूमर, राजस्थान से कालबेलिया, ओडिशा का मलखंभ और पंजाब की ओर से पंजाब पुलिस ट्रोप की प्रस्तुति होगी। इसके बाद शाम 4 बजे के सत्र में सुक्खी बराड़ की ओर से पंजाबी लोक संगीत पेश किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश से राई, दादरा एवं नगर हवेली की टीम द्वारा मच्छी, मिजोरम के कलाकारों द्वारा चिरो, मेघालय द्वारा वांगला, त्रिपुरा की टीम द्वारा होजागिरी, असम के कलाकारों की ओर से बिहू और मणिपुर की ओर से लाई हरोबा एवं थंगेता की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा राजस्थान की लोक कला कच्ची घोड़ी, बहरुपिया और कठपुतली पेश की जाएगी। वहीं पंजाब की ओर से बाजीगर और हरियाणा कलाकारों द्वारा बीन जोगी और नगाड़ा की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें