फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों को मजबूत रखना है तो डेली एक गुब्बारा फुलाएं और स्ट्रॉ से एक गिलास पानी पीए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों ने संक्रमण से बचने के लिए खुद को घरों में कैद कर रखा है। ऐसी स्थिति में फिट रहने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। जीएमएसएच-16 की फिजियोथैरेपिस्ट नम्रता तांगड़ी का कहना है कि कोरोना संक्रमण में सबसे ज्यादा फेफड़े संक्रमित होते हैं। ऐसी स्थिति में फेफड़ों को मजबूत करने के लिए अगर प्रतिदिन एक गुब्बारा फुलाया लाया जाए तो काफी लाभ मिलेगा। नम्रता ने बताया कि गुब्बारा फुलाते समय जब हम तेजी से अंदर की हवा बाहर फेंकते हैं तो फेफड़े का ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है। उसके साथ ही स्ट्रॉ से डेली एक गिलास पानी पीने की आदत भी अपने रूटीन में शामिल करनी चाहिए। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। नम्रता के अनुसार सुबह उठकर कम से कम 15 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। अचानक से उठकर काम करने की बजाय कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपने शरीर के हर अंग को स्ट्रेच करें। तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें