चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीयू-एलएलबी माइग्रेशन की प्रवेश परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित करवाई जाएगी। इसको लेकर पीयू की ओर से सोमवार को ऑनलाइन विवरणिका जारी की गई। आवेदन प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो गई है। आवेदन और दाखिला संबंंधी जानकारी वेबसाइट https://pglawmigration.puchd.ac.in पर उपलब्ध है। पीयू में एलएलबी माइग्रेशन प्रवेश परीक्षा एक घंटे की होगी। इसमें 50 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी। अंतिम मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार होगी। माइग्रेशन दाखिले में किसी भी तरह का आरक्षण मान्य नहीं होगा। विद्यार्थियों को माइग्रेशन तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में दिया जाएगा। माइग्रेशन प्रवेश परीक्षा की फीस सामान्य श्रेणी के लिए पांच हजार और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी के लिए फीस 2500 रुपये होगी।
माइग्रेशन दाखिले की मुख्य तिथियां
दाखिला प्रक्रिया शुरू : 25 सितंबर
वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाने का आखिरी तिथि : 18 अक्तूबर
ऑनलाइन माध्यम में फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि : 23 अक्तूबर
अरुणा चंद्रा हॉल में ऑफलाइन माध्यम में फॉर्म का प्रिंट जमा करवाने का दिन : 25 अक्तूबर
रोल नंबर जारी होने की तिथि : 31 अक्तूबर
लेट फीस 500 रुपये के साथ आवेदन फॉर्म पूरा करने का दिन : 2 नवंबर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
प्रवेश परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ : 5 नवंबर, सुबह 10 से 11 बजे तक
उत्तर कुंजी जारी करने का दिन : 10 नवंबर
परीक्षा परिणाम जारी होने का दिन : 24 नवंबर
विभागों में सीटों की संख्या :
विभाग तीसरे सेमेस्टर में कुल सीट पांचवें सेमेस्टर में कुल सीट
डिपार्टमेंट ऑफ, पीयू चंडीगढ़ 40 10
पीयू रीजनल सेंटर, मुक्तसर 25 22
यूआईएल, पीयू रीजनल सेंटर, लुधियाना 15 14
यूआईएल, पीयू रीजनल सेंटर बजवारा, होशियारपुर 27 26