चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2025 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रीय हिदायतों के अनुसार खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति तथा नवाचार में असाधारण योगदान करने वाले बच्चों की इन पुरस्कारों के लिए सिफारिशें भेजी जा सकती है। आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बच्चे की आयु 31, जुलाई 2024 तक पांच वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। वह भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त पात्र आवेदक की घटना या उपलब्धि आवेदन के लिए जारी तिथि के दो साल में होनी चाहिए।