फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के योग शो में पार्षदों को मिला टास्क, लाएंगे योगियों की टोली

Wed, 01 Jun 2016 05:57 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
चंडीगढ़ में योग - फोटो : file photo
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंजाब के पार्षदों की टोलियां भी चंडीगढ़ में आयोजित योग शिविर में रौनक बढ़ाएंगी। मोहाली के पार्षदों को लोगों को लाने का टारगेट दिया गया है। कुछ पार्षदों ने इसकी पुष्टि भी की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 जून को चंडीगढ़ में होने वाले दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कम से कम 25 लोगों की टोली लेकर पहुंचना होगा। बताया जा रहा है कि यह टारगेट विशेष रूप से संघ विचारधारा वाले भाजपा पार्षदों को ही दिया गया है। इसके अलावा अन्य पार्षद भी शिविर में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।

मिशन 35 हजार का आंकड़ा पार
दुनियाभर में भारतीय योग का डंका बज रहा है। संयुक्त राष्ट्र दो साल पहले 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित कर चुका है। इस घोषणा के बाद पहली बार 2015 में दिल्ली ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया था। इसमें 35 हजार ज्यादा लोग शामिल हुए थे। अब आयोजकों के सामने यह आंकड़ा पार करने का टारगेट है।
विज्ञापन


पतंजली की टीम भी तैयार
फेज-4 में वोगनविलिया पार्क में प्रतिदिन लगने वाले पतंजली योग शिविर के सदस्य भी चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि पतंजली के योग शिविर में महिला और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां प्रतिदिन योग शिविर में शामिल होती हैं। इन्हीं शिविरों में चंडीगढ़ के कार्यक्रम के लिए किट भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें