फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग डे: केंद्र से 5 अधिकारी आज से डालेंगे शहर में डेरा

Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग डे की तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय में शीर्ष स्तर के पांच अधिकारी और सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारी अगले तीन दिन तक शहर में रुकेंगे। यह टीम शनिवार को चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। टीम कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सभी तैयारियों को फाइनल टच दिलाएगी।
विज्ञापन


साथ ही यूटी के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। बताया जा रहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की बागडोर यही अधिकारी अपने हाथों में रखेंगे। टाइम टू टाइम यहां के अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसपीजी) शनिवार को मोर्चा संभालेगा। इस ग्रुप के अधिकारी यूटी गेस्ट हाउस में रुकेंगे।

20 जून को पार्टी मीटिंग भी लेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून की रात को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद भी काम करेंगे। वह यहां पर पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष संजय टंडन, वरिष्ठ बीजेपी नेता हरमोहन धवन और कई अन्य मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें