फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नयागांव में 140 अवैध इमारतों पर दो अप्रैल को चलेगा पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। अब पटियाला की राव नदी के क्षेत्र की 140 अवैध इमारतों पर दो अप्रैल को पीला पंजा चलेगा। मंगलवार को प्रशासन की ओर से इन 140 अवैध इमारतों को जेसीबी के माध्यम से गिराया जाएगा। इसको लेकर ड्रेनेज विभाग और पुलिस फोर्स नगर कौंसिल नयागांव की की टीमें में भी मौके पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

ड्रेनेज विभाग के अनुसार जिन लोगों की ओर से पटियाला की राव नदी के एरिया में इमारतें या मकान बनाएं हैं, उनको नोटिस दिए जा चुके हैं कि वह अपनी इमारतों को खुद गिरा दें। अब तक किसी ने नोटिस का पालन नहीं किया। ड्रेनेज विभाग की ओर से पब्लिक हेल्थ वाटर सप्लाई और पावरकाम के अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है कि 140 ऐसी इमारतें और मकान हैं जो नदी के एरिया में बने हुए हैं। इन सभी इमारतों और मकान के बिजली और पानी की कनेक्शन पक्के तौर पर काटने के लिए पत्र विभाग के पास पहुंच गया है। इस मौके पर दोनों विभाग के अधिकारी इन सभी इमारत के कनेक्शन भी काटेंगे।
कोट




प्रशासनिक अधिकारियों ने इमारतों को गिराने के लिए कमर कस ली है। जिसको लेकर मंगलवार को ड्रेनेज विभाग, नगर परिषद अधिकारी, पुलिस फोर्स सहित अन्य विभाग के अधिकारी की अगुवाई में कार्रवाई की जाएगी। -चेतन खन्ना, एक्सईएन, ड्रेनेज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें