चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 777 मेडिकल अफसरों की भर्ती करने के लिए लिखित परीक्षा का जारी किया गया शेड्यूल स्थगित कर दिया गया है। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की ओर से लिखित परीक्षा के स्थगित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दरअसल, 777 मेडिकल आफिसर के पदों के लिए 3 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित होनी थी। फिलहाल, विभागीय आदेशानुसार इसे स्थगित कर दिया गया है।